लखीसराय: मोहर्रम की दसवीं को लखीसराय जिले भर में अखाड़ा से निकाला गया ताजिया जुलूस, पारंपरिक करतबों ने मोहा मन
मोहर्रम की दसवीं पर लखीसराय जिले भर में शुक्रवार को विभिन्न आखरों से भव्य ताजिया जुलूस निकाला गया. पूर्वाह्न 11 बजे सूरजगढ़ा शहीद स्मृति चौक पर पुरानी बाजार सूरजगढ़ा,कटेहर गाछी एवं चकमसकन मंठटोला अखाड़ा से निकल गए ताजिया एवं सिपल जुलूस का मिलन हुआ. इसके बाद सभी जुलूस अपने अखारा वापस लौट गए. यहां शुक्रवार की देर शाम पहलाम के लिए अखाड़ा से जुलूस निकलेगा.