छतरपुर नगर: महल रोड पर लेंटर तोड़ते समय करंट की चपेट में आया मजदूर, जिला अस्पताल में डॉ ने किया मृत घोषित
छतरपुर में महल रोड पर एक मकान का लेंटर तोड़ने के दौरान करंट लगने से मजदूर देवेंद्र की शनिवार दोपहर करीब 1 बजे मौत हो गई। साथ में काम कर रहे विशाल प्रजापति के अनुसार, मशीन चलाते समय अचानक करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।