हज़ारीबाग: झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की बैठक में सामाजिक और शैक्षणिक मजबूती पर ज़ोर
प्रजापति महासंघ की बैठक में शिक्षा पर जोर हजारीबाग के मकुंदगंज में झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की जिला बैठक हुई। मुख्य अतिथि ईश्वर चंद्र प्रजापति व अजय प्रजापति ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जिलाध्यक्ष नरेंद्र प्रजापति ने अध्यक्षता की। बैठक में समाज की शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक मजबूती पर चर्चा हुई। शिक्षा को सामाजिक उत्थान का मूल बताया