सरधना: अग्निकांड के पीड़ित को एआइएमआइएम पार्टी ने की ₹50,000 की आर्थिक मदद, आग लगने से हुआ था लाखों का नुकसान
सरधना के मोहल्ला कमरा नवाबान स्थित एआइएमआइएम पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष हाफिज जाकिर के आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित करबीते रविवार को क्रोकरी शॉप में आग लगने से हुए लाखों रुपए के नुकसान के पीड़ित को सरधना पार्टी इकाई की ओर क्षतिपूर्ति के लिए 50 हजार की नकद धनराशि दी गई और आइंदा भी पीड़ित को मदद करने का आश्वासन दिया।