चंदौसी: चंदौसी के कैथल गेट रामबाग धाम पर धू धू कर जला रावण का पुतला, जय श्री राम के गूंजे जयकारे
चंदौसी स्थित कैथल गेट के करीब रामबाग धाम में मंगलवार देर रात करीब नौ बजे रावण दहन का कार्यक्रम विधि-विधान और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस दौरान कुंभकरण और मेघनाद के पुतले भी आकर्षण का केंद्र रहे। भगवान श्रीराम के स्वरूप में कलाकार ने एक ही बाण में रावण का संहार कर दिया रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा और पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा