भभुआ: भभुआ कचहरी के पास अनियंत्रित पिकअप पलटी, पुलिस ने पिकअप को थाना परिसर में लाया
Bhabua, Kaimur | Apr 11, 2026 भभुआ कचहरी के पास अनियंत्रित पिकअप पलट गई लेकिन चालक बाल बाल बच गया और किसी को हताहत नहीं हुआ है। शनिवार को 12:30 बजे प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा यह घटना शुक्रवार देर रात्रि की बताई जाती है। स्थानीय द्वारा बताया गया की पिकअप इतना तेज रफ्तार में था कि अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गया जिससे पलट गया। हालांकि इस घटना में चालक बाल बाल बचा है।