केरेडारी: हैवई पंचायत के हेठ दोहर गांव में एक कुएं से एक व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पर चोट के निशान मिलने की सूचना पर पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।