नेपाल की बूढ़ी गंडक नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में चिंता बढ़ गई है। केंद्रीय जल आयोग (CWC) ने अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि इस बाढ़ का असर यूपी के महाराजगंज और कुशीनगर जिलों में तेजी से दिख सकता है।
विशेष रूप से कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र में स्थित भैंसहा घाट और आसपास के तटीय इलाकों में जलस्तर अचानक बढ़ने की आशंका जताई गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासन को 24 घंटे सतर्क रहने और प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के सख्त आदेश दिए हैं। स्थानीय लोगों से भी नदी के पास न जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की जा रही है।