गायघाट: जांता गांव: मारपीट मामले में फरार तीन आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल
मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाने की पुलिस ने जांता गांव में हुई मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसे सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपियों की पहचान संजय ठाकुर, नवनीत कुमार और शिवम कुमार के रूप में हुई है.