कौंच: विजिलेंस टीम ने कोंच में की छापेमारी, बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप, अवैध कनेक्शन हटाए गए
Konch, Jalaun | Apr 10, 2026 कोंच नगर में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया, अचानक हुई कार्रवाई से अवैध कनेक्शन धारकों में हड़कंप मच गया और कई लोग मौके पर ही अपने कनेक्शन हटाते नजर आए, जेई प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न मोहल्लों में जांच कर कई अवैध कनेक्शन पकड़े और संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।