बरेली: बरेली में फर्जी मार्कशीट का बड़ा खेल, ₹50 हजार में बनाई बीए की डिग्री, 21 मार्कशीट और 11 मोहर बरामद
बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र में फर्जी मार्कशीट और प्रमाण पत्र बनाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से अलग-अलग विश्वविद्यालयों की 21 मार्कशीट, छह प्रमाण पत्र और 11 अलग-अलग नामों की मोहर बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, पंजाब के संगरूर निवासी राहुल सिंह ने शिकायत की थी कि बीए में प्रवेश दिलाने के नाम पर प्रदीप कुमार गंग