गुना नगर: बूढ़े बालाजी हरिपुर रोड पर नाली विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, मारपीट में दो महिलाएं व एक व्यक्ति घायल
गुना कोतवाली थाना के बूढ़े बालाजी हरिपुर रोड पर नाली विवाद पुरानी रंजिश में दो पक्षों में लाठी डंडों से मारपीट में खूनी संघर्ष हो गया। 17 अप्रैल को फरियादी इरशाद खान ने पुलिस को बताया, पड़ोसी कोनू छोटू इलू कय्यूम ने मिलकर मारपीट की। फरियादी उसकी पत्नी और मां घायल है। पुलिस ने चार लोगों पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है। घायल अस्पताल में भर्ती है।