उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र के दादर खेड़ा गांव में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि लाठी-डंडे और फावड़े से किए गए हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दो घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर एक अन्य व्यक्ति का नाम भी मामले में शामिल करने और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी।
.
.
.
.
.
.
#crimenews #Unnao
#groundzeronews #breakingnews
#uppolice