नौगांव: नौगांव में झाड़ियों में मिला राजेंद्र सिंह यादव का शव, टहलने निकले थे; परिजनों ने जताई आशंका, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया
नौगांव में शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब बजरिया निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र सिंह यादव का शव काली माता मंदिर के पास झाड़ियों में मिला। जानकारी के अनुसार राजेंद्र सिंह यादव शुक्रवार रात रोज की तरह घर से टहलने निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने कई बार मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। इसके बाद परिवार और परिचित