गुरुग्राम: एंबियंस मॉल के सामने लगने वाले जाम से मिलेगी निजात, बनाई गई नई प्लानिंग
हाईवे ट्रैफिक एसएचओ लोकेश कुमार ने बताया कि नई लेन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए अंडरपास से पहले अस्थाई बैरिकेड्स लगाए गए हैं, ताकि ट्रैफिक को व्यवस्थित रूप से अलग किया जा सके। शाम के समय, जब जाम की स्थिति सबसे गंभीर होती है, ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि फ्लाईओवर और सर्विस लेन पर आने वाला ट्रैफिक आपस में मर्ज न हो l