गुरुग्राम: बिल्डरों की लापरवाही से 10 घर खतरे में, मासूम बच्चों समेत 400 लोग बेघर
गुरुग्राम जिले के बादशाहपुर में स्थित नीलकंठ एन्क्लेव में रहने वाले लोगों के मकान एक बिल्डर और निर्माण एजेंसी की लापरवाही से गिरने के कगार पर हैं। उनके घर अब भी खड़े हैं, मगर वो घर अब रहने के लायक नहीं है। डर, अनिश्चितता और लापरवाही ने इन लोगों को घर होते हुए भी बेघर बना दिया है।