गुरुग्राम: नगर निगम का लक्ष्य, टीमें एक महीने में प्रतिदिन कम से कम 100 पशु पकड़ेगी
नगर निगम ने स्ट्रे कैटल की समस्या से निपटने के लिए अगले एक महीने में प्रतिदिन कम से कम 100 पशु पकड़ने का टारगेट निर्धारित किया है। इस अभियान में पुलिस से सहयोग लिया जाएगा। अभियान के दौरान टीमों के काम में बाधा डालने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। निगम ने डेयरी संचालकों और पशुपालकों को स्पष्ट चेतावनी दी है l