गुरुग्राम: गुरुग्राम जिले में अलग-अलग स्थानों से अवैध हथियारों के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार
अलग-अलग स्थानों से अवैध हथियार सहित 02 आरोपी काबू।पुलिस टीम द्वारा काबू किए गए *उपरोक्त दोनों आरोपियों के कब्जा से अवैध 02 पिस्टल व 03 जिंदा कारतूस बरामद किए जाने पर इनके खिलाफ पुलिस थाना फरूखनगर, गुरुग्राम में कुल 02 अभियोग अंकित किए गए व आरोपियों को सम्बन्धित अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियोगों का अनुसंधान जारी है।