गुन्नौर: गांव नंदपुर के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक युवक की मौत और एक घायल
जुनावई थाना क्षेत्र के जुनावई पाठकपुर लिंक मार्ग पर गांव नंदपुर के समीप रविवार शाम करीब 4 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में धनारी थाना क्षेत्र के गांव दिनौरा निवासी मुनाजिर की मौत हो गई। जबकि उसका साथी आलम गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुनावई में भर्ती कराया।