अकबरपुर: वामा सारथी के तत्वावधान में पुलिस परिवार के लिए होम्योपैथिक चिकित्सा एवं निःशुल्क औषधि वितरण शिविर का आयोजन
वामा सारथी अध्यक्षा अर्चना सिरोही (धर्मपत्नी राजीव सिरोही क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर) व मनी श्रीवास्तव (धर्मपत्नी प्रतीक श्रीवास्तव, सीएफओ) की उपस्थिति में वामा सारथी कल्याणकारी कार्यक्रम के अंतर्गत माती पुलिस लाइन, में पुलिस परिवार के लिए होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श एवं निःशुल्क औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया।