गिर्वा: मल्ला तलाई चौराहे पर आपसी रंजिश के चलते युवक के सीने पर चाकू मारा गया, हमलावर फरार
Girwa, Udaipur | Feb 21, 2025 मल्ला तलाई चौराहे पर आपसी रंजिश के चलते युवक के सीने पर मारा चाकू। दरअसल बीती गुरुवार रात को अंबामाता थाना क्षेत्र के मल्लातलाई इलाके में दुकान पर अपने दोस्त के साथ चाय पीने आए फैजान पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। बाइक पर आए तीन युवकों ने ताबड़तोड़ वार किया और फैजान के सीने पर चाकू मारकर भाग गए। जिसके बाद घायल युवक को एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।