गिर्वा: नगर निगम की टीम ने तोरण बावड़ी सिटी स्टेशन रोड पर प्रतिष्ठान को किया सीज, यूडी टैक्स जमा नहीं करने पर की कार्रवाई
Girwa, Udaipur | Feb 20, 2025 नगर निगम की टीम ने तोरण बावड़ी सिटी स्टेशन रोड पर प्रतिष्ठान को किया सीज। दरअसल नगर निगम ने UD टैक्स जमा नहीं कराने पर 1 प्रतिष्ठान की संपत्तियों को गुरुवार को सीज किया। निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि टीम ने तोरण बावड़ी सिटी स्टेशन रोड पर निर्मला वैध के प्रतिष्ठान को यूडी टैक्स जमा नहीं करने पर सीज किया है।