गिर्वा: राज्यपाल हरिभाउ किसनराव बागडे 22 फरवरी को उदयपुर की यात्रा पर रहेंगे
Girwa, Udaipur | Feb 20, 2025 राज्यपाल हरिभाउ किसनराव बागडे की शनिवार 22 फरवरी को उदयपुर की यात्रा पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल शनिवार सुबह 8:05 बजे वायुयान से उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे यहां से सर्किट हाउस आएंगे और कुछ देर विश्राम पश्चात यहां से 10:05 बजे मोहनलाल सुखाड़िया मे एक आयोजन मे भाग लेंगेl