गिर्वा: देबारी पुलिया पर चलते टैंकर में लगी आग, बड़ा हादसा टल गया
Girwa, Udaipur | Feb 20, 2025 प्रतापनगर थाना क्षेत्र के देबारी स्थित नेशनल हाइवे पर बने ओवरब्रिज से गुजर रहे एक टैंकर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। चलते टैंकर में एकाएक भभकी आग देख टैंकर चालक सहम गया। कुछ ही देर में चालक ने सूझबूझ से काम लेते हुए ओवरब्रिज पर ही टैंकर को खड़ा कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।