रॉबर्ट्सगंज: एसपी सोनभद्र ने जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए
सोमवार सुबह 11 बजे पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित *जनसुनवाई/जनता दर्शन* कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं पूर्ण तत्परता के साथ सुना गया। कार्यक्रम के दौरान राजस्व प्रकरणों एवं अन्य पुलिस संबंधी मामलों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।