धनौरा: गजरौला शहर के इंदिरा चौक पर कार से स्टंट करते युवकों का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
आपको बता दे कि शनिवार को लगभग 3:00 बजे गजरौला शहर के इंदिरा चौक पर कार सवार युवकों ने स्टंट करना शुरू कर दिया। वहां मौजूद युवक ने इस घटनाक्रम को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि युवाओं ने कार की खिड़की व छत पर बैठकर स्टंट किया है।