सहसवान: बदायूं में उझानी के एपीएम डिग्री कॉलेज में रोवर रेंजर्स शिविर का शुभारंभ हुआ
बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र के अयोध्या प्रसाद मेमोरियल पीजी कालेज में भारत स्काउट गाइड के तत्त्वावधान में रोवर-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन कम से कम संसाधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीने, विपरीत परिस्थितियों और युद्ध जैसे हालातों स्वयं को तैयार रखनें की ट्रेनिंग दी गई।