बहेड़ी: बाँसबोझ गांव में दबंग ने गाली-गलौच कर घर पर किया पथराव, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
बहेड़ी के ग्राम बाँसबोझ निवासी ख्यालीराम पुत्र त्रिलोकी राम के मुताबिक बीती 14 मई को वो अपनी रिश्तेदारी में आंवला गया हुआ था और उसकी पत्नी बच्चे घर पर ही थे आरोप है कि देर शाम करीब आठ बजे गांव के ही रहने वाले खेमपाल पुत्र वीर सिंह ने उसके घर में गिट्टी फेंक कर मारी जिसका उसकी पत्नी और बच्चों ने विरोध किया आरोप है कि इससे बौखलाए आरोपी ने गाली गलौच की।