रुन्नी सैदपुर: मेले में पिस्तौल के दम पर दुकानदार से रंगदारी और लूटपाट
रून्नीसैदपुर के महिंदवारा थाना क्षेत्र के सिरखिरिया गांव में दुर्गा पूजा मेले में फास्ट फूड दुकानदार से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रंगदारी नहीं देने पर दो युवक दुकान पर पहुंचे और पिस्तौल दिखाकर गल्ले से पांच हजार रुपये निकाल लिये। विरोध करने पर दुकानदार संतोष कुमार के सिर पर पिस्तौल के बट से हमला कर उसे घायल कर दिया गया