राहतगढ़: जनपद पंचायत परिसर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में मंत्री गोविंद राजपूत शामिल हुए
प्रदेश सरकार के कैविनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सागर जिले के राहतगढ़ पहुचे,जहां पर उन्होंने जनपद कार्यालय परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके आदर्शों को याद किया। उन्होंने कहा कि यह दिन हम सभी के लिए गौरव और प्रेरणा का प्रतीक है।