कामां: कामां में कछुआ तस्कर गिरफ्तार, 14 जीवित कछुए बरामद किए गए
थाने के सामने शनिवार रात 8 बजे थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध रिक्शा को रोककर तलाशी ली तो उसमें 14 जीवित कछुए बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी बाबू पुत्र कृष्ण निवासी अब्बास कॉलोनी, कामां को गिरफ्तार कर वन विभाग के हवाले किया। कछुओं को सुरक्षित संरक्षण में रखा गया है। आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 के तहत मामला दर्ज किया गया है।