इंदौर: सुने मकानो में रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर मोबाईल चोर को पुलिस ने पकड़ा, आरोपी से चोरी के मोबाइल बरामद
Indore, Indore | Feb 25, 2024 इंदौर में अन्नपूर्णा पुलिस के द्वारा लूट, चोरी, नकबजनी के प्रकरणों में आरोपियों की धरपकड़ लगातार की जा रही है। इसी कड़ी मे आरोपी जयदीप उर्फ जय्यु को पकड़ा है, जिसने इसी क्षेत्र में रेकी करने के बाद एक मकान से मोबाइल चोरी किए थे, पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी के पास से तीन मोबाइल मिले है, जिससे अन्य वारदातों के संबंध मे पुछताछ की जा रही है।