इंदौर: महापौर के अभियान का दिखा असर, 20 दिनों में 11 हजार से अधिक अवैध नल कनेक्शन हुए वैध, 5 मार्च तक चलेगा नगर निगम में अभियान
Indore, Indore | Feb 25, 2024 इंदौर में महापौर द्वारा शुरू किए गए अवैध नल कनेक्शन को वैध करने के अभियान को व्यापक असर मिलता देखने को मिल रहा है, जिसमे अभितक 20 दिनों में अभियान के तहत 11 हजार से अधिक अवैध नल कनेक्शन को वैध किया गया है, वही महापौर ने अन्य लोगों से भी 5 मार्च के पहले अपने नल कनेक्शन को वेट करने की अपील की है। इस अभियान से 6 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति नगर निगम को हुई है।