इंदौर: विधानसभा अध्यक्ष के बेटे पर कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय चौराहे पर धरने पर बैठे संघ के पूर्व प्रचारक
Indore, Indore | Feb 25, 2024 मध्यप्रदेश के विधानसभा स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के कथित वायरल विडियो की जांच व उसपर कार्यवाही को लेकर अब आंदोलन शुरू हो गया है। संघ के पूर्व प्रचारकों द्वारा बनाई गई जनहित पार्टी द्वारा दो दिवसीय धरना शुरू किया। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष ने मांग की है कि तोमर के पुत्र का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसकी जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए।