इंदौर: इंदौर पहुंची 10 इलेक्ट्रिक बसें, 40 बसें और आएंगी इंदौर, जिसके बाद बीआरटीएस होगा ग्रीन मोबिलिटी कॉरिडोर
Indore, Indore | Feb 25, 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन के बाद बीआरटीएस में चलने वाली सभी बसों को इलेक्ट्रिक बसों से बदलने की कवायत शुरू हो चुकी है, इसी कड़ी में 10 इलेक्ट्रिक बस इंदौर पहुंच चुकी है, वहीं 40 और बस आने के बाद बीआरटीएस में चलने वाली सभी बसों को बदल दिया जाएगा। जिसके बाद इंदौर बीआरटीएस ग्रीन मोबिलिटी कॉरिडोर होगा, जिससे नगर निगम को करोड़ों रुपए की बचत भी होगी।