गोपालगंज: जादोपुर दियारा में उत्पाद विभाग की छापेमारी, 638 लीटर शराब, चार बाइक जब्त, एक शराब तस्कर गिरफ्तार
जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर दियारा इलाके में उत्पाद विभाग ने छापेमारी करते हुए 638 लीटर शराब को जब्त कर लिया। इसके साथ ही उत्पाद विभाग ने शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। वही चार बाइक को भी जब्त किया गया है। इसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने दी।