शाहजहाँपुर छठ पूजा को लेकर क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट सहित थाना रोजा पुलिस के साथ लोधीपुर स्थित छठ पूजा स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा मौके पर मौजूद व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, आवागमन एवं यातायात व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि छठ पर्व के दौरान पूजा स्थल पर पर्याप्त सतर्कता एवं निगरानी बनाए रखें तथा श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। ड्यूटी पर नियुक्त पुलिसकर्मी पूर्ण सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा पूजा स्थल एवं उसके आसपास निरंतर निगरानी रखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करें।
इसके अतिरिक्त किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु तत्पर रहें तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। जनपद पुलिस द्वारा छठ पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु निरंतर भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Nov 15, 2026