बोध गया: बोधगया में ई-रिक्शा चालकों ने BGT नंबर रद्द करने की मांग के लिए किया सड़क जाम और प्रदर्शन
बोधगया के महाबोधी मंदिर की सुरक्षा को देखते हुए वाहनों 'बीटी' पास अनिवार्य है। इसके तहत, बिना वैध बीटी पास के वाहनों को महाबोधि मंदिर क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।बिना बीटी नंबर के ई रिक्शा चालकों पर जब कार्रवाई की गई तो ई रिक्शा चालकों के द्वारा मंगलवार की दोपहर 2 बजे सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया।