किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बरेली। किसान एकता संघ बरेली इकाई द्वारा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान का जन्मदिन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं तथा एक-दूसरे को केक और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने चौधरी सोरन प्रधान के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में किसान एकता संघ लगातार किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है और किसानों के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत है।
जन्मदिन समारोह के दौरान संगठन के सदस्यों ने आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देते हुए किसान हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
#Bareillynewslive