रायडीह: रायडीह प्रखंड अन्तर्गत झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा पर सजा भव्य मोहर्रम अखाड़ा,युवाओं ने दिखाए रोमांचक करतब।
Raidih, Gumla | Jul 2, 2026 रायडीह प्रखंड अन्तर्गत मोहर्रम पर्व के अवसर पर झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा स्थित साईं टांगरटोली स्टेडियम में बुधवार दोपहर से रात तक भव्य मोहर्रम अखाड़ा सह मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड और छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से अखाड़ा दल, खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।