हुज़ूर: टीटी नगर में शेड पर कब्जे को लेकर विवाद, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप
Huzur, Bhopal | Apr 28, 2026 भोपाल के टीटी नगर इलाके में एक शेड को लेकर विवाद सामने आया है। सुदामा नगर निवासी ओम प्रकाश कटियार ने आरोप लगाया है कि 1৪ मार्च 2026 को शेड का ताला तोड़कर उसमें रखा कीमती सामान और दस्तावेज निकाल लिए गए। उन्होंने एक युवक और युवती पर यह आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है।