हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ आबकारी विभाग की टीम ने विभिन्न जगहों पर दबिश देकर 5000 लीटर लाहन नष्ट किया और 10 कच्ची भट्ठियों को ध्वस्त किया
हनुमानगढ़ आबकारी विभाग की टीम ने विभिन्न जगहों पर संयुक्त रेड मारकर 5000 लीटर लाहन नष्ट कर 10 कच्ची भटियों को ध्वस्त किया है। इसके साथ विभाग की टीम ने 40 पव्वे देसी शराब बरामद कर एक अभियोग भी दर्ज किया है। यह कार्रवाई हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर खुशाल यादव के निर्देशन में चलाई जा रही विशेष अभियान के तहत की गई है।