Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
rajeshkushwaha82755
बंडा सरकारी सफाईकर्मी घर बैठे ले रहा तनख्वाह, मजदूर से करवा रहा सफाई, गांव में फैली गंदगी*
Puranpur, Pilibhit
| Aug 2, 2026
#local-issues
#administration
MORE NEWS
Puranpur, Pilibhit | Aug 11, 2026
Puranpur, Pilibhit | Aug 11, 2026
Puranpur, Pilibhit | Aug 11, 2026
खटीमा के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में सामने आई अव्यवस्थाओं के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तत्काल निर्देश के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। मंगलवार को जिले के अधिकारियों ने विद्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान खटीमा के जनप्रतिनिधि, अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी और सांसद प्रतिनिधि रविंद्र सिंह राणा भी अधिकारियों के साथ मौजूद रहे। खटीमा के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में बच्चों के भोजन और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर उठे सवालों के बाद मंगलवार को अधिकारियों की टीम विद्यालय पहुंची। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तत्काल निर्देश के बाद समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने विद्यालय का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय में बच्चों के लिए खाना बनाए जाने वाले स्थान, रसोईघर और स्टोर रूम का बारीकी से जायजा लिया। स्टोर रूम में रखे राशन के स्टॉक की भी जांच की गई। अधिकारियों ने विद्यालय के कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने और मुख्यमंत्री के निर्देशों का तत्काल प्रभाव से पालन करने के निर्देश दिए। वहीं अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि विद्यालय की व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सांसद प्रतिनिधि रविंद्र सिंह राणा ने कहा कि बच्चों के भोजन और विद्यालय की व्यवस्थाओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस ठेकेदार द्वारा विद्यालय में भोजन सहित अन्य व्यवस्था का टेंडर लिया गया है, उसकी भूमिका की भी जांच की जाएगी और लापरवाही सामने आने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिले से पहुंचे समाज कल्याण अधिकारी अमन अननिस्द्भ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं खटीमा ब्लॉक प्रमुख की ओर से एकलव्य विद्यालय को 40 डस्टबिन भी उपलब्ध कराए गए, ताकि विद्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद हुई इस कार्रवाई से साफ है कि प्रशासन अब एकलव्य विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर है। अब देखना होगा कि निरीक्षण के बाद सामने आने वाली कमियों को दूर करने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई को लेकर प्रशासन क्या कदम उठाता है।
Puranpur, Pilibhit | Aug 11, 2026
Puranpur, Pilibhit | Aug 11, 2026
बंडा सरकारी सफाईकर्मी घर बैठे ले रहा तनख्वाह, मजदूर से करवा रहा सफाई, गांव में फैली गंदगी* - Puranpur News