देेेवरिया: हटा रजवाहा नहर में मिला था अज्ञात युवती का शव, पुलिस ने शव की कराई पहचान
Deoria, Deoria | Jul 13, 2025 शनिवार की सुबह 7:00 बजे रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के हटा रजवाहा नहर में एक अज्ञात युवती का शव मिला था। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया मोर्चरी भेज दिया था। पुलिस ने रविवार की दोपहर 12बजे शव की पहचान कराई, जोकुशीनगर जिले के हटा की रहने वाली है ।पुलिस का कहना है कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।