महोबा: महोबा रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन में सफर कर रही महिला का पर्स चोरी, जीआरपी थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Mahoba, Mahoba | Apr 9, 2026 दुलैचा गांव निवासी सुरेखा ने जीआरपी थाने में तहरीर देकर बताया कि 25 मार्च को वह मुंबई से सुल्तानपुर के लिए ट्रेन से यात्रा कर रही थी। उनकी ट्रेन जब महोबा रेलवे स्टेशन से निकली तो पांच मिनट बाद एक सूनसान जगह पर खड़ी हो गई थी। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उनका हैंडबैग चोरी कर लिया। जीआरपी थाना प्रभारी अजय भदौरिया ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।