शामली: जनपद न्यायालय शामली ने परासौली निवासी 2 अभियुक्तों को सुनाई अर्थदण्ड की सजा
Shamli, Shamli | Feb 22, 2024 गुरूवार को पुलिस आॅफिस शामली से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 1996 में कांधला थाने पर परासौली गांव निवासी महबूब उर्फ सुल्ताना व लुकमान के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 323 व 324 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि इस मुकदमें में जनपद न्यायालय ने दोनों अभियुक्तों को 7 हजार रूपए अर्थदण्ड की सजा सुनाई है।