नवाबगंज: बाराबंकी में 10 करोड़ की हाई-प्रोफाइल चोरी: CCTV बंद कर वारदात को अंजाम दिया, STF ने संभाली जांच
बाराबंकी के शालीमार पैराडाइज में हुई करीब 10 करोड़ की चोरी अब हाई-प्रोफाइल केस बन गई है। ठेकेदार अजय सिंह बघेल के विला में हुई इस बड़ी वारदात की जांच अब एसटीएफ को सौंप दी गई है। बताया जा रहा है कि 19 अप्रैल को परिवार के साथ बाहर गए अजय बघेल जब 30 अप्रैल को लौटे, तो घर की अलमारी टूटी मिली और करोड़ों के जेवर समेत लाइसेंसी असलहा गायब था।