विदिशा: सांची रोड पर ऑटो अनियंत्रित होकर दोपहिया वाहन पर पलटा, महिला-पुरुष घायल
सांची रोड पर गुरुवार दोपहर 3 बजे एक सड़क हादसा हो गया विवेकानंद चौराहे की तरफ से आ रहा है एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सामने से आ रही बाइक के ऊपर पलट गया। जिससे बाइक सवार महिला पुरुष घायल हो गए। ऑटो चालक दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गया, हालांकि देर शाम तक कोतवाली में किसी प्रकार के हादसे की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई