बिंदकी: चांदपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में चार वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
फतेहपुर जनपद के थाना चांदपुर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के अभियोग से संबंधित चार वांछित अभियुक्तों छोटू उर्फ अर्पित, पिंकी, विजय तथा रिंकी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर बुधवार को दिन में करीब 1:00 बजे न्यायालय भेज दिया। बताते चले की थाना चांदपुर क्षेत्र के कुलखेड़ा गांव में एक दिन पहले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।