देहरादून: डीएवी पीजी कॉलेज में फिर लहराया भगवा, एबीवीपी की दमदार वापसी
उत्तराखंड के सबसे बड़े महाविद्यालय डीएवी पीजी कालेज का छात्रसंघ चुनाव इस साल भी दिलचस्प रहा। अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने दमदार वापसी की है।अभाविप के प्रत्याशी ऋषभ मल्होत्रा ने (एनएसयूआइ) के प्रत्याशी हरीश चंद्र जोशी को 657 वोटों से करारी शिकस्त दी। डीएवी छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर अभाविप लगातार 14 साल विजयी रही।